दुनिया के 10 खतरनाक हैकर | Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi

Top 10 Dangerous Hacke
Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi : हेलो दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं आजकल बढ़ते इंटरनेट के दौर में हैकिंग एक्टिविटी भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी के चलते आज हम आपको बताने वाले हैं। दुनिया के उन 10 खतरनाक हैकर के बारे में जिन्होंने अपनी हैकिंग से पूरी दुनिया को सोचने पर मजबूर  कर दिया। इनमें से ज्यादातर ब्लैक हैट हैकर थे।

जिन्होंने बहुत से कंप्यूटर सिस्टम और कई गवर्नमेंट कंप्यूटर को निशाना बनाया। तो चलिए दोस्तों आज हम बताते हैं, आपको हैकिंग की दुनिया के उन 10 खतरनाक हैकर के बारे में। जिन्होंने Pentagon जैसे सिक्योरिटी सिस्टम तक को नहीं छोड़ा।

दुनिया के 10 खतरनाक हैकर | Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi

( 1 ) Kevin david mitnick 

कैबिन मिटनिक का जन्म सन 1963 में लॉस एंजलिस कैलिफ़ोर्निया में हुआ। mitnick को बचपन से ही हैकिंग का शौक था। वह बचपन से ही बस की टिकट सर्विस को हैक कर लिया करते थे, सिर्फ फ्री में सफर करने के लिए।

लेकिन जैसे जैसे वह बड़े हुए उनकी हेकिंग स्किल्स में काफी सुधार हुआ वह हैकिंग के King भी कहे जाते है। जैसे जैसे बड़े होने के साथ ही उनकी हैकिंग एक्टिविटी भी बढ़ने लगी थी। उन्होंने nokia , IBM , Motorola जैसी कई बड़ी बड़ी कंपनी के server को हैक कर लिया था।

उन्होंने सारी हदें पार तब कर दी, जब उन्होंने यूएस मिलिट्री के हेड क्वार्टर Pentagon के server को हैक कर लिया और वहां से जरूरी डाटा को चुरा लिया बाद में वह पकड़े भी गए। इसके बाद उन्हें सजा हो गई, सजा पूरी करने के बाद केविन मिटनिक ने अपनी सिक्योरिटी कंपनी mitnick security & safety consultancy company चालू की। जिसके द्वारा वह कई बड़ी कंपनी के सिस्टम को सेफ रखने के लिए काम करते है।

( 2 ) onel de Guzman 

onel de Guzman

Onel de Guzman अपने समय के जाने-माने ब्लैक हैट हैकर में से एक थे। उन्होंने एक ईमेल स्पम वायरस बनाकर तैयार किया था। जिसका नाम था आई लव यू था। इसके साथ एक अटैचमेंट भी जुड़ा हुआ था, इसका नाम था लव लेटर फॉर यू ।

इस वायरस में लगभग 45 मिलियन कंप्यूटर को प्रभावित किया। यह अब तक का सबसे बड़ी कंप्यूटर तबाही में से एक था। इस वायरस के कहर से बचने के लिए USA मिलिट्री हेड क्वार्टर Pentagon ने भी अपनी ईमेल सर्विस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया था।

( 3 ) Jonathan james 

Jonathan james
Jonathan james ने बहुत ही कम उमर में से ही हैकिंग एक्टिविटी करना स्टार्ट कर दिया था। उन्होंने नासा जैसी जानी-मानी स्पेस एजेंसी का सोर्स कोड हैक कर लिया था। जिसके कारण नासा को अपने कंप्यूटर सिस्टम को लंबे समय के लिए बंद करना पड़ा था। इस हैकिंग एक्टिविटी के चलते नासा ने रिकवरी में 41,000 डॉलर्स खर्च किए थे। ऐसी बहुत सी हैकिंग एक्टिविटी थी जिन में जोनाथन जेम्स का हाथ बताया जाता है।

( 4 ) Matthew Bevan & rechard price

Matthew Bevan & rechard price

यह हैकर दो मित्र थे, जिन्होंने सभी हैकिंग एक्टिविटी को साथ में अंजाम दिया था। उन्होंने 1994 मैं अपनी हैकिंग एक्टिविटी के चलते USA में आतंक मचा दिया था। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में बैटल फील्ड सिविलियंस से डाटा चुराना शुरू कर दिया था। और आगे बढ़ते हुए उन्होंने USA एजेंट के मैसेजेस को  डी-कोड किया और इस जानकारी को कहीं विदेशी कंट्री में बेच दिया।

यह दोनों हैकर इतने पर भी नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने USA मिलिट्री सिस्टम को  हैक कर लिया। जिसके द्वारा उन्होंने नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर एजेंसी से कुछ महत्वपूर्ण डाटा चुराया। और इस काम के लिए उन्होंने USA मिलिट्री सिस्टम का इस्तेमाल किया। जो कि 2 देशों में एक चिंगारी भड़काने जैसा काम था। USA गवर्नमेंट का कहना था कि इस घटना के चलते दोनों देशों में परमाणु युद्ध भी शुरू हो सकता था।

( 5 ) Gary McKinnon

Gary McKinnon

Gary पेशेवर टीचर थे। लेकिन उनकी रुचि हैकिंग मैं भी थी। gary ने अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग एक्टिविटी मिलिट्री सिस्टम हैकिंग को अंजाम दिया था। साथ ही साथ उन्होंने नासा के पूरे सिस्टम को हैक कर लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने यह सब पैसे के लिए नहीं किया था।

वह जानना चाहते थे कि नासा के पास दूसरे ग्रह के लोगों के बारे में क्या गुप्त रहस्यों की जानकरियां है। जिसको लोगों से छुपाए जाता है। gary ने यह सब जानने के लिए नासा की सिस्टम को हैक किया था। और सब जानने के बाद गैरी ने USA मिलिट्री सिस्टम और नासा के कंप्यूटर सिस्टम पर ताना देते हुए एक मैसेज छोड़ा।

जिस में उन्होंने लिखा था कि उनका सिक्योरिटी सिस्टम एकदम कचरा है। जो कि किसी काम का नहीं। इस एक्टिविटी के चलते gary से कुछ इंपोर्टेंट फाइल्स डिलीट हो गई। जिसके लिए नासा स्पेस एजेंसी को रिकवर करने में काफी टाइम और काफी पैसा खर्च करना पड़ा था।

( 6 ) Robert tappan morris

Robert tappan morris
Robert को बचपन से ही कंप्यूटर में रुचि थी। वह शुरू से ही कुछ अलग करना चाहते थे। वह पेशेवर एक अमेरिकन कंप्यूटर वैज्ञानिक है। वह इस बात के लिए मशहूर है कि उन्होंने 1988 मैं मोरिस wor create किया था। जो कि एक तरह का खतरनाक वायरस था। खास बात यह थी कि यह इतिहास का सबसे पहला कंप्यूटर वायरस माना जाता है।

( 7 ) vladimir levin

vladimir levin

ब्लादिमीर लेविन ऐसे हैकर थे, जिनको किसी ने देखा नहीं था। ना ही आज तक उनकी कभी पहचान हो पाई। व्लादिमीर ऐसे कंप्यूटर हैकर थे जिन्होंने बैंक सिस्टम को टारगेट किया और 10 मिलियन डॉलर जैसी भारी रकम चुरा ली। ब्लादिमीर ने उन सभी पैसों को विदेश में ट्रांसफर कर दिया। जैसा कि इसराइल और कुछ यूरोपी देशों की बैंकों में। जिस बैंक से चोरी की गई थी उस बैंक का कहना था कि उन्हें 10 मिलियन में से चार लाख डॉलर ही वापस मिल पाए थे। बाकी पैसा कहां गया यह किसी को नहीं पता।

( 8 ) Timothy Lloyd

टिमोथी लॉयड पेशेवर कंप्यूटर एक्सपर्ट थे। उन्होंने ओमेगा सॉफ्टवेयर कंपनी मैं बतौर network administrator 11 साल तक काम किया। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब ओमेगा कंपनी ने timothy को नौकरी से निकाल दिया।
जिसके चलते उन्होंने गुस्से में आकर ओमेगा कंपनी के सिस्टम पर एक हैकिंग वायरस से अटैक किया। जिससे ओमेगा के बहुत सारे महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर और डाटा डिलीट हो गया। जिससे ओमेगा को सेल्स में 10 मिलियन का घाटा उठाना पड़ा था। और सिस्टम को रिपेयर करने के लिए उन्हें 2 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े थे।

( 9 ) astra

astra

Astra एक हैकर थे। उनका असली नाम और उनके असली पहचान आज तक किसी को नहीं पता। उन्होंने सन 2000 के बाद करीब 5 साल तक  high technology weapons के डाटा और सॉफ्टवेयर को चुराने का काम किया।

इस डेटा को astra  ने कई विदेशी देशों को मोटी रकम लेकर बेचा था। लेकिन इस बात का किसी को भी नहीं पता कि उन्होंने इन सब कामों से कितना पैसा कमाया था। लेकिन एक अनुमान के अनुसार उन्होंने करीब 200 से 250 मिलियन डॉलर कमाये थे।

कुछ ख़बरों में तो उनके गिरफ्तार होने की भी बातें सामने आई। पर उनकी आइडेंटिटी पब्लिकली नहीं की गई। कुछ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार astra ग्रीक की एक मैथ्स के टीचर थे। जिनको अब 6 साल की सजा हो चुकी है। लेकिन सच्चाई किसी को नहीं पता कि आखिर वह कौन था।

( 10 ) anonymous

anonymous

अगर आप हैकिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको एनोनिमस के बारे में जरुर पता होगा यह एक हैकर्स का ग्रुप है जो कि इंटरनेट पर आजादी चाहता है। यह  ग्रुप कुछ अच्छे कामों के लिए भी जाना जाता है।  for example – इन्होंने चाइल्ड पोर्नोग्राफी कई साइट को हैक किया और उन्हें बंद कर दिया।

साथ ही साथ उन्होंने एक वेबसाइट बनाई wiki links जहां पर वह कुछ बड़े लोगों की पोल खोलते थे। इसी कारण उनकी यह वेबसाइट बंद कर दी गई। उनकी वेबसाइट बंद करा देने के कारण एनोनिमस ने बहुत सी वेबसाइट को हैक कर लिया। और और उनकी वेबसाइट को बंद कराने वाली वेबसाइट का डाटा डिलीट कर दिया।

बैंकिंग सर्विस को डाउन कर दिया जिसके कारण उन वेबसाइट को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इनका एक YouTube चैनल भी है Anonymous official  नाम से। ऐसा माना जाता है कि इस ग्रुप मैं कई बड़े बड़े लोगों का हाथ है। इसी कारण आज तक इनका कोई भी ग्रुप मेंबर पकड़ा नहीं गया।

संबंधित प्रोडक्ट (Marchandise)

यदि आप Ethical Hacking Book एवं अन्य प्रोडक्ट इत्यादि खरीदने में रुचि रखते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सभी प्रोडक्ट को देखकर अपनी सहूलियत के हिसाब से खरीद सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक से आप कोई भी प्रोडक्ट खरीदते हैं, तो आपको Best Deal और अच्छा डिस्काउंट मिल जाएगा।  संबंधित प्रोडक्ट की एक झलक आप नीचे दिये गए फोटो में देख सकते हैं।

Buy Now Hacking Books-ClickHere

Hacking book

दोस्तो! यह थी दुनिया के Top 10 Dangerous Hackers List  अगर आपको पसंद आई हो या फिर आपको कोई ओपिनियन हो तो आप हमको नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।  यदि आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं। तो हमारे Contect Us पेज और Facebook पेज पर हम से कांटेक्ट कर सकते हैं। धन्यवाद

हमारे सभी आर्टिकल देखने के लिए-यहाँ क्लिक करें